रोटरी क्लब बरेली साउथ के रोहित जिंदल बने अध्यक्ष, शिशिर पांडे सचिव
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ की 2026- 27 की नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। जिसकी औपचारिक घोषणा रोटरी साउथ के चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर आई एस तोमर के द्वारा की गई । नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान युवा सदस्यों को शामिल किया गया है जो क्लब के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।क्लब की कमान रोहित जिंदल को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। उनके साथ शिशिर पांडे सचिव और वीरेश मित्तल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे । संजय गर्ग और आई.एम.एस. मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है । आगामी अध्यक्ष विभोर भारतीय, संयुक्त सचिव विभोर अग्रवाल, क्लब ट्रेनर घनश्याम खंडेलवाल , ऑडिटर रवि प्रकाश अग्रवाल, आर आई ऑफिसर डॉ रवि मेहरा होंगे । निवर्तमान अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल होंगे ।
क्लब के संचालन के लिए 8 निदेशकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें डी.सी. खंडेलवाल, दिनेश गोयल, अंकुर बंसल, राकेश धीरवानी, डॉ. मनोज अग्रवाल, विनय कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप मधवार और अंकित गोयल शामिल हैं।
मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा और विमल मेहरोत्रा को बनाया गया है।अमित मल्होत्रा चीफ एडिटर और संचित अग्रवाल एडिटर बनाए गए है । डॉ. सुनील कुमार, विशाल अरोड़ा, अजय जसोरिया, दिनेश प्रधान, पंकज अग्रवाल, मनोज सेठी, अपूर्व गुप्ता, विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, नयन अग्रवाल, अनुराग गोयल, नीरज अग्रवाल और डॉ. एस.के. भारद्वाज को विशेष पद दिए गए है। जो सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए संकल्पबद् है ।
कॉर्पोरेट चेयरमैन मुकेश गुप्ता एवं अनुपम कपूर, डॉ. विनोद पागरानी पंकज टंडन एवं रचिन गुप्ता को बनाया ।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के लिए वन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. अरुण कुमार, संजीव अग्रवाल (विधायक) और अनिल मनोहर के नामों की घोषणा की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन रोहित जिंदल ने बताया कि आगामी वर्ष में क्लब ‘सेवा’ के संकल्प के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेगा।













































































