बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर से बीती मंगलवार की रात चोर घर के बाहर खड़ी एक ईको कार को चुराकर ले गए। घटना के बाद में लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव अंबियापुर निवासी आरिफ सैफी पुत्र इसरार अहमद की ईको कार रोजाना की तरह बीती मंगलवार की रात भी उसके घर के बाहर खड़ी थी। आज बुधवार को सुबह वह उठा और बाहर खड़ी ईओ कार न होने पर उसके होश उड़ गए। उसने कार को अपने घर के आसपास तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद आरिफ सैफी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।