अलवर में सादगी की मिसाल: आईएएस अदिति और आईएएस माधव भारद्वाज ने कलेक्टर के सामने कराई शादी पंजीकृत

Screenshot 2026-02-19 193358
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 बरेली ।अलवर में बुधवार को एक ऐसी शादी हुई जिसने भव्य आयोजनों की परंपरा से अलग नई मिसाल पेश की। बरेली निवासी आईएएस अदिति ने मसूरी निवासी आईएएस माधव भारद्वाज के साथ अलवर जिला कलेक्टर के समक्ष विवाह पंजीकृत कर सादगी से जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया। अदिति के पिता दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि दोनों की मुलाकात सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान हुई थी, जहां समान विचारों ने दोस्ती को रिश्ते में बदल दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दोनों अधिकारियों की सोच प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सरल जीवन जीने की है, इसलिए शादी भी उसी भावना के अनुरूप सादगी से की गई। माधव की मौसी डीडीपुरम में रहती हैं और दोनों जल्द पारिवारिक वातावरण में पारंपरिक रीति-रिवाज से सात फेरे भी लेंगे।

दिनेश वार्ष्णेय के अनुसार शादी अलवर की जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के समक्ष रजिस्टर हुई। इस समारोह में न आलीशान वेन्यू था, न भारी गहने और न ही मेहमानों की भीड़—सिर्फ कुछ वरिष्ठ अधिकारी और दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह विवाह नई पीढ़ी के अफसरों को सादगी का संदेश देगा।

अदिति ने वर्ष 2023 में पहले प्रयास में यूपीएससी में 57वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक किया और वर्तमान में गुजरात कैडर में जामनगर की प्रांत अधिकारी हैं। वहीं माधव ने 2023 में 536वीं रैंक प्राप्त कर सिविल सेवा में प्रवेश किया। उन्होंने एनआईटी प्रयागराज और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की और कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्य करने के बाद फिलहाल अलवर में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights