वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन, शीलम की छात्रा चैंपियनशिप कायम, विपिन बने छात्र चैम्पियन

WhatsApp Image 2026-02-19 at 6.16.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे 21 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अन्तिम दिन विभिन्न प्रकार की एथलीट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक प्राप्त कर बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र विपिन चैंपियन बने। वहीं छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप पर बीए अंतिम सेमेस्टर की छात्रा शीलम ने लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय हेमपुर पीलीभीत के वाणिज्य के प्रोफेसर डॉ नरेन्द्र कुमार बत्तरा ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


केवल छात्राें के लिए हुई 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विपिन ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान अजय यादव और तीसरा मोहित ने प्राप्त किया। छात्राओं की ऊँची कूद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता तनुष्का चौहान बनी। दूसरे स्थान पर पल्लवी तथा तीसरे स्थान पर कुमकुम चौधरी रही । छात्रों की ऊँची कूद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कुशाग्र सिंह बने। दूसरे स्थान पर हिमाँशु रहे तथा तीसरा स्थान आयुष शर्मा को मिला। छात्रा वर्ग की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनुष्का चौहान रही। द्वितीय स्थान उपासना को प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तमन्ना और रेनू राठौर रही। छात्रों की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पित रहे। दूसरा स्थान सत्यम सक्सेना को मिला तथा तीसरे स्थान पर हिमाँशु रहे ।


छात्र वर्ग 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान मोहित दूसरे पर कुशाग्र सिंह कुमार एवं तीसरे पर आयुष शर्मा रहे। वहीं छात्राओं की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान सुहालिया खान को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर तनुष्का चौधरी रही तथा तीसरा स्थान पल्लवी ने प्राप्त किया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र कुमार बत्तरा , विशिष्ट अतिथि डॉ श्रद्धा यादव, डॉ सोनी मौर्या एवं डॉ राशिका चावला ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ नरेन्द्र कुमार बत्तरा ने कहा कि प्रतियोगिता जीवन पर्यंत चलती रहती है जो आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि शारीरिक व्यायाम दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। डॉ बत्तरा ने कहा कि खेल के द्वारा सम्पूर्ण व्यायाम हो जाता है, जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। खेल के प्रति प्रति लगाव और जुनून रखने वाले छात्र छात्रा इसे अपना कैरियर बनाएं तथा सम्मान यश कीर्ति के साथ एक अच्छा मुकाम हासिल करें। सभी अतिथियों को प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता एवं उप प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ बबिता यादव, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ संजीव राठौर, डॉ सचिन कुमार , डॉ सारिका शर्मा, डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ जुनैद आलम, डॉ ज्योति विश्नोई आदि ने निभाई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकूम सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ रविन्द्र सिंह यादव, डॉ प्रेमचन्द चौधरी, डॉ पवन कुमार शर्मा, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा, वीरबहादुर, गौरव पाली, योगिता यादव, शिवानी वर्मा, विशाल पाराशरी, पवन कुमार, अंशुल कुमार, अंशिका यादव, शीतल, शिवम आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights