राज्य निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई समय सीमा, 28 मार्च को जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची

Screenshot 2026-02-19 195144
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ । पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण-2025 अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत सभी संबंधित कार्यवाही 27 मार्च तक पूरी की जाएगी, जबकि 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आयोग ने 18 दिसंबर को प्रारंभिक पुनरीक्षण सूची जारी की थी, जिसमें पिछले चुनाव की तुलना में कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची पर आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं, जिस पर लाखों आवेदन प्राप्त हुए। पहले अंतिम सूची 6 फरवरी को जारी होनी थी, लेकिन अब समयसीमा बढ़ा दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आर.पी. सिंह के अनुसार 7 से 20 फरवरी के बीच दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन और अन्य दस्तावेजी कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण और उन्हें मूल सूची में समाहित करने के साथ मतदान केंद्रों व स्थलों का निर्धारण होगा।

17 से 27 मार्च के बीच मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन और स्टेट वोटर नंबर आवंटन जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights