बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव घंघौसी स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने आज बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में एक जागरुकता रैली निकाली। जिसका शुभांरभ ग्राम प्रधान संतोष शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने इस दौरान पूरे गांव में नारे और जयघोषों के साथ जागरूकता की अलख जगायी। घर.घर विद्या दीप जलाओए अपने बच्चे सभी पढ़ाओ के साथ 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए सभी अभिभावकों को प्रेरित किया। रैली को सफल बनाने में एसएमसी अध्यक्ष अलीम के अलावा प्रधानाध्यापक ब्रजभान सिंहए दिलीप कुमार शर्माए मालतीए मोहर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।