बदायूं। आज कश्यप युवा वाहिनी के तत्वावधान में महर्षि कश्यप जी की जयंती बड़े धूमधाम से दुर्गा मंदिर निकट पुरानी चुंगी पर पर मनाई गई समिति के युवा वाहिनी के अध्यक्ष पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने महर्षि कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्यप समाज के बरिष्ठ नेता नन्हें लाल कश्यप ने की एवं संचालन मनी कश्यप ने किया। युवा वाहिनी के अध्यक्ष पुनीत कुमार कश्यप ने महर्षि जी के जीवन के बारे मे बताते हुए कहा कि कश्यप को ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माना गया हैं। पुराणों अनुसार हम सभी उन्हीं की संतानें हैं। सुर-असुरों के मूल पुरुष ऋषि कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहाँ वे परब्रह्म परमात्मा के ध्यान में लीन रहते थे। समस्त देव, दानव एवं मानव ऋषि कश्यप की आज्ञा का पालन करते थे। कश्यप ने बहुत से स्मृति-ग्रंथों की रचना की थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते नन्हें लाल कश्यप ने कहा कि हम सव मिलकर समाज के शैक्षिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। आज समाज की दशा किसी से भी छुपी हुई नही है कुरीतियों समाज पर हावी है हमे समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाने होगे।इस मौके पर धर्मवीर कश्यप, सुधीर कुमार कश्यप, एडवोकेट उपेन्द्र कश्यप, कमल कश्यप, रजत कश्यप, मनी कश्यप, नीरज कश्यप, हिमांशु कश्यप, पवन कुमार कश्यप, आदि लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।