बिल्सी। एसएसपी डाण्ओपी सिंह के निर्देश पर आज मंगलवार को कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने नगर के कासगंज.बिसौली बाईपास मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में पुलिस फोर्स के साथ पंहुच कर यहां के सुरक्षा के इंतजामों को परखा। कोतवाल ने बताया कि इन दिनों मंडी में किसान फसलों पकने के बाद उनको बेचने के लिए भारी संख्या में आ रहे है। ऐसे में किसान और गल्ला व्यापारियों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होने मंडी परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से देखा। ताकि कोई घटना होने पर इन कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया जा सके। इसके अलावा कोतवाल ने मंडी के कुछ व्यापारियों से बातचीत भी की। साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के कटिवृध्द है। पुलिस ने गेट के बाहर बाइक पर घूम रहे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की। कोतवाल ने बताया चेकिंग अभियान नियमित चलाता रहेगा। ताकि कोई भी अपराधी घटना को अंजाम न देने पाए।