साफ-सफाई का रखें ख़ास ख्याल

DCN1150
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों, मोहल्लों तथा वार्डों में नियमित साफ-सफाई, छिड़काव व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा व दस्तक अभियान के अंतर्गत आशाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर दिमागी बुखार की रोकथाम तथा उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है, दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है। रोग के उपरान्त शारीरिक और मानसिक विकलांगता भी ला सकता है। दिमागी बुखार से इस लड़ाई में हर सम्भव सभी प्रयास करें। शौच के लिये शौचालय का प्रयोग करें और सभी को यही करने के लिये प्रेरित करें। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें। अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें। अपने गांव के वातावरण को स्वच्छ रखें, तथा समुदाय को साफ-सफाई एवं स्वच्छता अपनाने के लिये प्रेरित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने के लिये प्रेरित करें। विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा खासकर आशाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर जनसामान्य को दिमागी बुखार से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉ0 प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि अपने बच्चों को जेई के दोनो टीके लगवाये, स्वच्छ पेय जल ही पीये, पूरी बाह वाली कमीज और पैन्ट पहनाए, पीने के लिये इण्डिया मार्का-02 के पानी का ही प्रयोग करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, खुले में शौच न करें, रोजाना स्नान करें, ताकि संचारी रोगों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल लाये। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरतें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights