बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ पर स्थित श्री हनुमान मन्दिर पर आज मंगलवार को नवरात्रों के मद्देनजर नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा.अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों का कहना है कि जो भी बाबा पर चोला चढ़ाता है। बाबा उसकी मनोकामना को जरुर पूरी करते है। इस मौके पर गोविन्द देवलए निशान्त देवलए श्याम शर्माए जितेन्द्र शर्माए अभिषेकए रितिकए कुलदीप माथुरए ऋषभए आशु शर्माए राजू कोहली आदि मौजूद रहे।