बिल्सी। नवरात्र के चौथे दिन नगर के मंदिरों में भक्तों ने मां कुष्मांडा की विधि.विधान के साथ पूजा.अर्चना की। आज मंगलवार को सुबह से ही नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिरए मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिरए शिव शक्ति भवन मंदिरए कुटी मंदिरए मनकामेश्वर मंदिरए देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जाकर जलाभिषेक कर पूजा.अर्चना की। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिये भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। नगर के मोहल्ला नंबर छह में साईं मंदिर पर समाजसेवी दीपक चौहान ने माता रानी के भक्तों को फलों का वितरण कर पुण्य लूटने का काम किया। उन्होने माता रानी से आशीर्वाद प्रदान कर नगरवासियों के लिए सुख समृद्धि की भी मंगल कामना भी की। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेयए विजनेश सोलंकीए राजेश सिंहए अखिलेश सोलंकीए मोनू राठौरए अजय कुमारए अनुज राठौरए राहुल कुमारए भगवत शाक्यए चंचल शाक्यए राजाबाबू आर्यए धर्मवीरए जितेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।