बदायूँ : जिला युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में नवादा से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया जिसके विरोध में युवा कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी तिरंगा यात्रा मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज देश का संविधान लागू किया गया था भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार इस संविधान को खत्म करने की पुरजोर कोशिश कर रही है भाजपा द्वारा हर कार्यक्रम की अनुमति होती है पर विपक्ष आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को लेकर तिरंगा यात्रा भी नही निकालने दी जा रही है एक तरफ भाजपा सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है एक तरफ अपना अधिकार मांग रहे किसानों पर लाठी चार्ज करवा रही है देश के अन्नदाता को ही जब कानून पसन्द नही तो फिर कानून किसके इशारों पर लागू किया का रहा है चंद उद्योगपति को फायदा पहुँचाने के लिए देश की आवाज़ दवाने को कोशिश भाजपा सरकार कर रही है इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि आज हमारी तिरंगा यात्रा को सत्ता बल का दुरुपयोग करके प्रदेश की सरकार ने ये साबित कर दिया कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है आज युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है और भाजपा सरकार को बताने की जरूरत है कि देश का युवा देश के संविधान को खत्म करने नही देगा और देश के लोकतंत्र को जिंदा रखेगा जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एराज चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बाबू चौधरी, फरहान हुसैन, अरबाज़ रज़ी, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव मोहम्मद यशब, पंकज कुमार, प्रेम शंकर वर्मा, सुध्वीर सिंह, नदीम मियां आदि मौजूद रहे