गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में 72वा गणतंत्र दिवस मनाया

WhatsApp Image 2021-01-26 at 4.11.00 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ: गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं ने भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने व देश के समग्र विकास में निरन्तर भागीदारी निभाने का संकल्प ले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से 72वा गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव प्रबंध समिति श्री गौरव रस्तोगी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। सभी शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, एवं छात्राओं ने देश के अमर शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्या डॉ०गार्गी बुलबुल ने राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा। स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचार्या जी कहा कि सभी भारतवासियों के लिए गणतंत्र दिवस बहुत मायने रखता है जिसे हम खुशी और उत्साह से हर साल 26 जनवरी को मनाते है। इसी दिन भारत को अपना संविधान मिला था।प्रबंधक श्री गौरव रस्तोगी ने कहा कि भारत के गणतंत्र का,सारे जग में मान है,दशकों से खिल रही,उसकी अदभुत शान हैं। श्री विशाल रस्तोगी ने बताया कि भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान, दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान, सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का, इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास। कार्यक्रम अधिकारी असि०प्रो० सरला देवी चक्रवर्ती ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्वयंसेविकाओं संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन भारत गणराज्य बना और हमारे लोकतंत्र ने विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान कायम की। गणतंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य सिर्फ तिरंगा फहराने व एक-दूसरे को बधाई देने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि सभी के साझा सहयोग से 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने तथा भारत को पुनः विश्वगुरु एवं विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करने के प्रयासों में आप युवाओं की महती भूमिका है। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं कु०अंजली शर्मा, रजनी, किरन, रेखा,राधा, प्रेमलता,निदा, संघमित्रा, देववती आदि ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, कविता, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। कु सुषमा ने सुंदर पोस्टर बनाया। मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा कर स्वयंसेविकाओ को पुरस्कृत किया गया। परिणाम इस प्रकार रहा- कु० अंजली शर्मा एवं कु० नैनशी पटेल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही, कु० किरन देवी, व पूनम यादव द्वितीय स्थान पर और कु० मेघा पटेल एवं शिवांगी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी स्वयंसेविकाओ कु० मेघा, नैनशी, राजकुमारी, पूनम, सुषमा, काजल,अंशिका, साक्षी पटेल,शिवांगी,लवली, कृतिका आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights