बिल्सी। इलेक्शन के बाद तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र एवं तहसीलदार शर्मनानंद द्वारा लेखपालों की मीटिंग ली गयी। सरकारी ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ों पर और तेज़ी से होगी कार्यवाही। भारत सरकार की घरौनी स्वामित्व योजना के में और तेज़ी लाने के आदेश। इस दौरान नायाब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी , सभी कानूनगो और लेखपाल उपस्थित रहे । [घरौनी योजना का फायदा गांव के लोग अपने मकान की घरौनी को बंधक रखकर बैंक से अपनी जरूरतों के लिए कर्ज ले सकेंगे। ड्रोन फोटोग्राफी के आधार पर आबादी क्षेत्र का मानचित्र तैयार किया जाएगा और उसमें दर्शाये गए मकानों और अलग दर्शाये गए स्थानों की नंबरिंग की जाएगी। तहसील से ही खेत के अभिलेख खतौनी की भाँति मकान की घरौनी प्रदान की जाएगी