पूर्व सभासद के पिता की आवारा सांड के हमले से मौत,मचा कोहराम

bitcoin101-678x356
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के मुख्य चौराहे पर आवारा सांड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।मौके पर पहुंचे परिजन घायल बुजुर्ग को उपचार को ले जा रहे थे जहां रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई।बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे के समीप नगर के मौहल्ला साहूकारा निवासी पूर्व सभासद सुमित गुप्ता के 65 वर्षीय पिता महेशचन्द्र गुप्ता घर से बाजार किसी काम से जा रहे थे वह जैसे ही नगर के कछला रोड हलवाई चौक पर पहुंचे तभी पीछे से आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है आवारा सांड ने उन्हें दो बार उठाकर जमीन पर पटका जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। आवारा सांड द्वारा बुजुर्ग को जमीन पर पटकते देख बमुश्किल दुकानदारों ने सांड से उन्हें बचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने बुजुर्ग की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।बताया जाता है कि परिजन जब उन्हें उपचार को हायर सेंटर सैफई ले जा रहे थे तो उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।परिजन उनके शव को घर ले आये वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
यहां बताते चलें नौ अगस्त 2021 को उझानी कोतवाली पुलिस नगर के स्टेशन रोङ पर एच.डी.एफ.सी बैंक के बाहर चेकिंग कर रही थी तभी पीछे से आवारा सांड ने कांस्टेबिल अंकुर चौधरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।आवारा सांड के हमले से सिपाही का एक हाथ टूट गया था और गंभीर रुप से घायल हो गया था वहीं दो साल पूर्व ईद के त्यौहार पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरी जंगल में आवारा सांड ने एक बुजुर्ग को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। आवारा सांडों का आतंक दिन व दिन बढ़ता जा रहा है जिससे लोग काफी परेशान हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights