ज़ुम्बा डान्स के साथ ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ में डेलीयंस कैम्प संपन्न

299c016f-4312-49b4-b6c5-985fccb7e836
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ की शाखा 21/03/2022 से शुरू हुए डेलीयंस कैम्प का आज 24/03/2022 को समापन हो गया।चार दिन चले इस कैम्प में बरेली से नमन ऑर्ट स्कूल के द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के मनोरंजक व मन एवं मस्तिष्क को सक्रिय रखने वाली गतिविधियों से रूबरू करवाया गया।बरेली से आयी टीम का प्रतिनिधित्व नमन सर के द्वारा किया गया व उनकी टीम से मानसी,सान्या व ईशा ने बच्चों को नए तौर तरीक़ों से कला प्रदर्शनी के गुर सिखाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस टीम के अलावा फ़िट-स्टार्ट टीम के ट्रेनर सुभाष चंद्रा भगत ने बच्चों को शारीरिक रूप से हष्टपुष्ट रहने,योग करने व सर्किट ट्रेनिंग के तौर तरीक़े बताए व आने वाले गर्मी के मौसम से बचाव की जानकारी भी प्रदान की।इस कैम्प के अंतर्गत हस्तलेखन,स्पेल-ओ-बी,टैलेंट हंट व क्विज़ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।स्कूल के मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता ने उत्तर प्रदेश की उत्तम अकादमी फ़िट स्टार्ट व नमन ऑर्ट स्कूल को चुना,जो की उत्तर प्रदेश में सर्वोत्तम हैं।ज़ुम्बा नृत्य के दौरान तो बच्चों ने ख़ूब मौज-मस्ती की।बरेली से आयी फ़िट स्टार्ट टीम में आज मानवेन्द्र,अभिषेक,ख़ुशबू व प्रीति ने टीम के साथ बच्चों को स्वस्थ रहने के सूत्र दिए।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रैन्सिस समेत सभी स्टाफ़ ने कैम्प के सकुशल संपन्न होने पर बधाई दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights