UP में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली, लखनऊ में झड़प के बाद हिरासत में नेता

26_01_2021-sp_woek_21309466
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं की मंगलवार को ट्रैक्टर रैली में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के तहसील मुख्यालयों में आज पार्टी का ट्रैक्टर मार्च है। लखनऊ के साथ ही पास के जिलों तथा संतकबीर नगर व बस्ती में भी समाजवादी पार्टी के नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले। रायबरेली के ऊंचाहार में विधायक मनोज पाण्डेय ने ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान लखनऊ में हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लखनऊ में कैसरबाग में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ नेता पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। लखनऊ के साथ ही समाजवादी पार्टी ने कृषि कानून के खिलाफ प्रदेश भर में मंगलवार को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता व कार्यकर्ता किसानों के समर्थन ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर यह लोग जिला तथा शहर में घूम रहे हैं। लखनऊ के सदर तहसील में भारी संख्या में फोर्स मौजूद थी। इसी कारण समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रदर्शन के लिए निकलने के दौरान इनको हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही प्रदेश में सपा के बड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। इनको ट्रैक्टर मार्च के कारण जगह-जगह पर हाउस अरेस्ट किया गया है।लखनऊ के साथ ही लखीमपुर में भी सपा के नेताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली है। इस दौरान पुलिस ने इनके ट्रैक्टर को कई जगहों पर रोका। जिससे नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मितौली मोहम्मदी में पुलिस से झड़प होने के बाद बड़ी संख्या में सपा के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े।रायबरेली में किसान बिल के विरोध में ऊंचाहार विधायक तथा पूर्व मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय के द्वारा नगर के खरौली रोड मस्जिद के पास से जिला में तहसील तक ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके साथ पूर्व विधायक रामलाल अकेला के उगाई में निकली ट्रैक्टर रैली को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा व पुलिस प्रशासन ने रोक लिया।

गोंडा में भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली। इन सभी ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली है। यहां पर किसानों के साथ समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के बकाए भुगतान का विरोध किया। सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में इन सभी ने चीनी मिल हेड का घेराव किया। इसके साथ मिल परिसर में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस चीनी मिल पर किसानों का 150 करोड़ रुपया बकाया है। किसानों को पिछले सत्र का भुगतान नहीं मिला है। यहां पर मोतीगंज कुंदरखी मेंबजाज चीनी मिल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights