डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में रोवर्स रेंजर्स कैम्प का समापन

61af78c2-6019-45b6-a25d-4624b8778a44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

टैंट लगाकर व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में गत दो दिन से चल रहे रोवर्स रेंजर्स त्रिदिवसीय शिविर का टैंट बनाकर व छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। जिला स्काउट आयुक्त श्री असरार अहमद जी ने रोवर्स रेंजर्स को टैंट बनाना सिखाया और रोवर्स रेंजर्स ने सीख प्रयोगात्मक रुप दिया।
ध्वज शिष्टाचार ऋतु सिंह के द्वारा किया गया।
प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को ह्दयतल से शुभकामनाएं दी कि वह प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन देकर सफलता की ओर पग रखें।


चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव ने रोवर्स रेंजर्स को प्रशिक्षण प्राप्त कर देशसेवा हेतु प्रेरित किया।
(संयोजक रोवर्स) भूपेन्द्र माहेश्वरी ,रोवर्स (सहसंयोजक )नितिन,माहेश्वरी सत्यपाल यादव( रेंजर्स प्रभारी) ऋतु सिंह ने (रेंजर्स सहप्रभारी )सना साजिद व गुलनार जमील सहित प्रवक्ता वर्ग में डॉ नीलोफर, दिव्यांश सक्सेना,त‌प्ति सक्सेना,निकी माहेश्वरी, ज्ञानेंद्र कश्यप व वैभव तोमर, प्रभात सक्सेना ,विनोद यादव ने रोवर्स रेंजर्स के कार्यों की प्रशंसा की।
अतिथि गण में मुख्य अतिथि रामसहाय बिन्द (प्रधानाचार्य) विशिष्ट अतिथि- नितिन माहेश्वरी प्रवक्ता वाणिज्य,(प्रमोद इण्टर कालेज सहसवान),, विजय पाल सिंह (प्रधानाचार्य, पन्नालाल इण्टर कालेज),मेघा सक्सेना (समाजशास्त्र/,के. पी सिंह राघव ( प्रधानाचार्य नेहरू इंटर कॉलेज), नैना माहेश्वरी, आफताब अहमद पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेलवे माधवपुर प्रधानाचार्य, श्री सुनील कुमार चौहान (प्रवक्ता अंग्रेजी) ,ओम प्रकाश गुप्ता( प्रबंधक) ओ पी आर वी इंटर कॉलेज( दहगवा), सुजीत सिंह (प्रवक्ता, भूगोल), पन्ना लाल इंटर कॉलेज,जूबी नाज व शबीना खान पन्नालाल इण्टर कालेज व इन्द्रपाल सिंह यादव एम एल इ कालेज कौल्हाई से रहे व विचारों से नव ऊर्जा संचालित की।
रेंजर्स में जहाना बी, कंचन,नाजिश,किरनलता,खुशी, पूजा का कार्य सराहनीय रहा।
टोली में प्रथम स्थान – रोवर्स में अब्दुल कलाम आजाद टोली एवं रजिया सुल्तान टोली रेंजर्स में प्रथम
द्वितीय स्थान- रोवर्स मे सम्राट अशोक टोली एवंं
रेंजर्स में राधा टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

      तृतीय स्थान-          रोवर्स में वीर अब्दुल हमीद टोली  एवं   रेंजर्स में सीता राम टोली तृतीय स्थान पर रही।   सांत्वना में  रेंजर्स में लक्ष्मी बाई टोली व  रोवर्स में सुभाष चन्द्र बोस टोली रही। सभी प्रतिभागी पुरस्कृत किये गये।   प्राकृतिक सुविधाएं प्रदर्शित करता टैंट सभी के आकर्षण का केंद्र बना।                
  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में- संचालन छात्र  कुनाल ने किया। कंचन ने राष्ट्रगीत पर नृत्य प्रस्तुति दी।  शुमायला  ने देशभक्ति गीत तो  जोया व उन्जिला ने गीत व ज्योति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

रेहान, श्रेष्ठजीत,आमिर खान ने गीत प्रस्तुत किया। कास्या ने नारी पर विचार रखे तो श्रेष्ठ जीत ने पुरुष पर विचार रखे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर सभी पुरस्कृत किये गये। कंचन को वैस्ट रेंजर्स घोषित किया गया। प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता व ऋतु सिंह ने अतिथियों को आभार ज्ञापित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights