मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजनीति विज्ञान की विभागीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन, लक्ष्मी राठौर बनी प्रथम विजेता

March 5, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक विभागीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “मेरे सपनों का भारत” शीर्षक पर 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग करते हुए निबंध लिखा, जिसमें प्रथम स्थान एम ए प्रथम वर्ष की कुमारी लक्ष्मी राठौर को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से बीए प्रथम वर्ष की कुमारी स्नेहा पांडेय एवं कुमारी वैष्णवी शर्मा रही। तीसरे स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की कुमारी गीतांजलि सिंह ने सफलता प्राप्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विभागाध्यक्ष डॉ डाली के निर्देशन में संपन्न हुई निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ दिलीप कुमार वर्मा रहे। प्रतियोगिता में बलराम यादव,दिव्या राजपूत,निसात समीर,वैशाली,पायल एकता सक्सेना,नीतू गुप्ता,अतुल कुमार,स्वाति देवी,अजय कुमार कश्यप,दीक्षा सक्सैना,इसराक अहमद,शिखा, श्याम बाबू,आंचल शुक्ला, आकाश यादव, सचिन कुमार, शैलेश,मुस्कान गुप्ता, सोनम एवं वर्षा ने प्रतिभाग किया।विजेता प्रतिभागियों को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

https://youtu.be/1ez_tkndCTE
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights