बदायूं।भारत निर्वाचन आयोग से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामित व्यय प्रेक्षक संतोष सरन ने एडीएम ऋतु पुनिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी वाईपी सिंह के साथ विधान सभा बदायूं, शेखूपुर एवं दातागंज के रिटर्निग ऑफिसर एवं उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित उम्मीदवार एवं अधिकारीगण अपने अपने कार्य को समय पर पूर्ण करेंगे। सभी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया की सभी तैयारियां की गई हैं। सभी टीमें अपने-अपने कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के साथ साथ बनाई गई एसएसटी टीम एवं एफ़एसटी टीम अपने निर्धारित स्थान पर रहकर प्रत्येक घटना पर अपनी नजर रखते हुए गुणवत्ता के साथ निरंतर कार्यवाही कर रही हैं। आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदर्श आचार सहिंता का उलंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जारगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 फरवरी तक रोडसो, रैली एवं पदयात्रा पर रोक है। कोई भी कार्यक्रम करने से पहले सम्बंधित आरओ से अनुमति अवश्य लेलें। चुनाव व्यय रजिस्टर में प्रतिदिन खर्च अंकित करें। उन्होने कहा कि 10 हजार से उपर लेनदेन चेक या आरटीजीएस के माध्यम से चुनाव वाले बैंक खाते से ही करें। उम्मीदवार कुछ भी चुनाव में हुए खर्च का न छुपाएं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करें।