उझानी में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दी तहरीर

WhatsApp Image 2022-01-29 at 7.54.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने प्रताड़ित व लाठी-डन्डों से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।पीडिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को थाना बिनावर के ग्राम रहमा गौटिया निवासी रामवीर सिंह पुत्र होरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने अपनी बेटी नीसू सागर की शादी पन्द्रह मार्च 2021 को थाना उझानी के ग्राम रनऊ निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे नीतेश के साथ की थी।शादी के बाद से ही उसकी बेटी के ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे जिसकी उसने सात जनवरी 2022 को पुलिस से शिकायत भी की थी। विवाहिता नीसू सागर ने बताया कि आज सुबह उसके पति नीतेश, सास विनीता देवी व ससुर राजेंद्र ने उसकी लाठी-डन्डों से निर्ममतापूर्वक पिटाई कर दी जिससे उसके गुम चोटें आयी हैं।ससुरालीजन ने उसे मारपीट कर एक माह की मासूम बच्ची समेत घर से निकाल दिया।बेटी के साथ मारपीट की खबर मिलने पर नीसू सागर के पिता गांव पहुंचे और ससुरालीजन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights