मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया

January 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिन्दी सेवी पंचायत के बैनर तले एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डां रविशरण सिंह चौहान पीलीभीत रहे अध्यक्ष के रूप में डां राधाकृष्णन एसोसिएट प्रोफेसर कासगंज डिग्री कालेज रहे |
कार्यक्रम की शुरुआत हर्षवर्धन मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुई |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उसके बाद बिल्सी से आये विष्णु असावा जी ने कहा –
चैत्र प्रतिपदा जब आयेगी तभी तो हम
सब नवबर्ष धूमधाम से मनायेंगे

एक सूत्र में पिरो दे राष्ट्र के निवासियों को
मिलकर ऐसा कोई प्रेम गीत गायेंगे

बन सा गया है जो चलन इस भारत में
आओ हम सब वो चलन भी निभायेंगे

मंगलमयी हो नवबर्ष सबको सहर्ष
ऐसी शुभकामनाएँ सबपे लुटायेंगे

ओजस्वी कवि षटवदन शंखधार ने कहा–
शब्दों के पर्वत हरगिज ना ढहते है
हम कब ये इतिहास के पन्ने कहते हैं
काव्य पुत्र तो मरकर भी इस दुनियां में
गीत ग़ज़ल छंदों में जिंदा रहते हैं

मोहित अजमेरा ने पढ़ा

फाल्गुन की मल्हारें सुन दिल डगमग मेरा डोल गया,
रंग बसंती देखकर मेरे अधरों चुस्की घोल गया,
तुझसे मिलने आऊँगा प्रिय प्रीत बनाकर तुम रखना,
जानें क्या सोच समझकर ये पिया मुझसे बोल गया।

प्रेम दक्ष ने कहा –

लेकर जन्म दुबारा फिर से बनूंगा दीवाना तुम्हारा
मैं नहीं प्यार में हारा मुझे हालातों ने मारा

शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा-

ठोकर खाकर हमने पाई सीख जमाने से
पत्थर से ज्यादा मुश्किल होगी दिल पिघलाने में

हर्ष मिश्रा ने पढ़ा…

नेत्रों को मिल जाएं दर्श आपके
जीवन में सुख लाये नववर्ष आपके
शोक और सन्ताप दूर रहें सदा
ह्रदय में बस जाए हर्ष आपके

आकाश पाठक परौली ने कहा …..

तुम्हारी क्या कमी रही ये अब हम जान बैठे हैं?
तुम्हारी दुख भरी बातों से हम परेशान बैठे हैं।

इसके अलावा अचिन मासूम, हर्षवर्धन मिश्रा, मोहित, दिलिप सिंह , प्रदीप कुमार दुबे, शनि कुमार, विश्वास शर्मा अनमोल सिंह आदि उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights