मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

January 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मुख्य बाजार में चोर ने सर्राफ की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चाँदी के आभूषण चुराकर फरार हो गया।सर्राफ ने दुकान में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर के मौहल्ला श्री नरायणगंज निवासी संजीव वर्मा पुत्र वृह्यानंद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बिल्सी रोड मुख्य चौराहा के समीप उसकी सर्राफ की दुकान है।शनिवार की रात चोर उसकी दुकान के पीछे खंडहर से नकब लगाकर उसकी दुकान में घुस गये और दुकान के काउन्टर में लगे सोने-चाँदी के कीमती आभूषण के अलावा दुकान में रखी एक गांठ एक लाख रूपये की चोरी कर ले गये।सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का सामान तितर-बितर देख उसे चोरी का एहसास हुआ।सर्राफ ने बताया दुकान में घुसे चोरों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया,लेकिन लॉकर नहीं टूटा अगर लॉकर टूट जाता तो बड़ा नुकसान हो जाता।सर्राफ ने दुकान में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है।नगर में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से आम नागरिको में चोरों का भय है।
जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि एस.एस.आई को मौके पर भेजा है।जानकारी में आया है चोर दुकान का लॉकर नहीं तोड़ पाये है।तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जायेगी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights