भाजपा समर्थन वापस नहीं लेती तो बन जाता बिल्सी में रोडवेज
बिल्सी क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाली वाहन रैली
बिल्सी। पूर्ववर्ती बसपा शासनकाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करने के लिए आज शुक्रवार को क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली गई। जिसका क्षेत्र की जनता ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। रैली का शुभारम्भ नगर के बदायूं रोड स्थित बसपा के कैंप कार्यालय से पूर्व मंत्री एवं प्रभारी डा.लेखराज जाटव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होने कहा कि बसपा सर्व समाज की हितकारी है। बसपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, अत्याचार पर पूर्णतया अंकुश लगा था, लेकिन आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। फिर भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार वाह वाही लूटने में लगी है। ममता शाक्य ने कहा कि बिल्सी में जितना विकास बसपा सरकार में हुआ है। आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। आज भी क्षेत्र की जनता बहन मायावती शासन काल को याद कर रही है। उन्होने कहा कि 1997 में यदि भाजपा मायावती की सत्ता से समर्थन वापस नहीं लेती,बिल्सी की जनता आज रोडवेज डिपो की सुविधा से वंचित नहीं होती। साथ ही क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी काफी तेज गति हो सकते थे। उन्होने कहा कि आने वाला समय प्रदेश बसपा होगा। प्रदेश में अब तक जिन पार्टी की सरकार रही है। उन सब में बहन मायावती की सरकार जनता के लिए सबसे बेहतर साबित हुई है। क्योंकि जनता उनकी सरकार में भयमुक्त होकर सांस ले रही है। वर्तमान की भाजपा सरकार में महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं रह गई है। आए दिन उनके साथ रेप आदि की घटनाएं हो रही है। पुलिस थानों में पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। रौली को सफल बनाने में जिला सचिव चमनपाल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष अजय पाल गौतम, जिला सचिव रवि मौर्य, चंद्रशेखर शाक्य, विनोद कुमार, गोपाल सिंह, पीडी सिंह, देवेंद्र मौर्य, ज्ञानसिंह, राकेश शाक्य, रवि सागर, मुशाहिद मालिक, नाजिर खान, यूनिश खान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।














































































