बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने उपाधि वितरण की नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके अनुसार छात्रों को उपाधि वितरण के लिए उपाधि मेले डिग्री कॉलेजों के स्तर पर आयोजित होंगे। इसी क्रम में गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में छात्रों को उपाधि प्रदान करने हेतु 06 जनवरी 2022 को उपाधि वितरण समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है यह सूचना देते हुए कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा की संरक्षण में व कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के देखरेख में संपन्न कराया जायेगा। इसलिए महाविद्यालय से अध्यापन कर चुकी (शिक्षा- सत्र 2016-17, 2017-18 तथा 2018-19) सभी छात्राओं को सूचित किया जाता हैं इस सूचना से अवगत होकर महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपाधि प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बताया कि इस उपाधि वितरण मेले के आयोजन का उद्देश्य सभी छात्राओं को सहजता व सरलता से उपाधि उपलब्ध कराना है।