घुमन्तू गोवंश सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई न देः डीएम

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में दिनांक 1 जनवरी से 10 जनवरी 2022 तक“ 10 दिवसीय गोवंश संरक्षण अभियान“ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज के साथ गौ संरक्षण के सम्बंध में कलेक्ट्रेट स्थ्ति अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक आयोजित की। डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को अवशेष गोवंश शत प्रतिशत संरक्षित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत को कम से कम 10 गोवंश संरक्षित कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है गोवंश संरक्षण हेतु विकासखंड बार विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है जिसमें नए गोवंश आश्रय स्थल का सृजन ,पुराने चल रहे गोवंश आश्रय स्थलों का विस्तार किया जाना है, साथ ही मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर 2021 तक संरक्षित गोवंश को कृषक, पशुपालक, इच्छुक व्यक्ति को देने का अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें गोवंश आश्रय स्थल से गोवंश लेने वाले को 900 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थल पर पर्याप्त भूसा, हरा चारा, चिकित्सीय व्यवस्था, पशुओं का टीकाकरण आदि कार्यवाही करने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कडे निर्देश दिए है कि किसी भी दशा में गोवंश सड़कों मार्गों तथा सार्वजनिक स्थानों या खेतों में विचरण करते हुए न पाए जाएं और न ही किसी भी गोवंश की ठंड के कारण मृत्यु हो। इस अभियान का प्रतिदिन अनुसरण पशुपालन विभाग द्वारा किया जाएगा। पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद जनपद में आकर इस अभियान का अनुश्रवण कर रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गूगल शीट भरी जानी है जो ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा भरी जाएगी। ग्राम पंचायत में कोई भी निराश्रित गोवंश न होने पर गूगल शीट में अवशेष निराश्रित गोवंश की संख्या शून्य दर्शाकर निराश्रित बेसहारा गोवंश मुक्त ग्राम सभा का प्रमाण पत्र ग्राम सभा प्रधान एवं सचिव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम ने कहा कि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर संबंधित ग्राम सभा प्रधान एवं सचिव को सम्मानित किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights