बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित हैःगौतम

31BDN-55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ममता शाक्य ने अपने सर्मथकों के साथ बसपा में हुई शामिल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के जेएस पैलेस में बसपा की एक बैठक जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों सर्मथकों के साथ सपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने सपा को छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, सपा व कांग्रेस तीनों पाटी जाति-धर्म पर राजनीति कर देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है। भाजपा ने लोगों से झूठे वायदे कर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी। प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा एवं व्यापारी पूरी तरह परेशान है, लेकिन भाजपा की सरकार इन सब से पूरी तरह अंजान बनी हुई है। सपा सरकार में प्रदेश में पूरी तरह गुंडों-बदमाशों का राज कायम रहा था। जो किसी से छिपा नहीं है। लेकिन बसपा की सुश्री मायावती की सरकार में प्रदेश पूरी तरह भय मुक्त था। वहीं सभी वर्ग के लोगों के लिए विकास कार्य किए गए थे। उन्होने कहा कि इस बार फिर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जिला सचिव रवि मौर्य ने कहा कि युवाओं के साथ छल कपट करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ चुका है। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी जयपाल सिंह, आरपी त्यागी, लेखराज सिंह जाटब, चमनपाल गौतम, अजयपाल गौतम, अनूप मिश्रा, देवेन्द्र मौर्या, प्रेमनाथ, राजीव राजपूत, ज्ञानसिंह, कप्तान सिंह, साहब सिंह गौतम, चंद्रशेखर शाक्य, जीनुस अंसारी, रामसिंह, बनवारी लाल, विक्की सागर आदि मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights