बिल्सी में संपन्न हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन बिल्सी। बीती गुरुवार की शाम नगर के बदायूं रोड जेएस पैलेस में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने की। जिसमें मुख्य अतिथि रही महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी ने प्रतिज्ञा पत्र में हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी को दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। नौजवान युवा बेरोजगारी के कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हमारी नेता प्रियंका गांधी ने हर वर्ग और समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में हर वर्ग को उसका उचित हक दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा सपा, बसपा और भाजपा ने पिछले कई सालों से प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। आज की मौजूदा भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे कर रही है। चाहे रोज़गार के नाम पर, चाहें शिक्षा के नाम पर और चाहे महिला सुरक्षा के नाम पर झूठा प्रचार कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। लेकिन जनता इनके झूठ से ऊब गई है। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा, बिजली का बिल हाफ किया जाएगा और आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला मीडिया इंचार्ज अरबाज़ रज़ी, प्रशिक्षक यशपाल सिंह, माजेंन मियां, धर्मेंद्र ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर इस मौके पर अनुग्रह सिंह, रजनी सिंह, नीलम तोमर, राजवीर यादव, विशेष कुमार कठेरिया, सुरभि, ओमेंद्र शंखदार, सुशीला कोरी, महेश शर्मा, नेहा ठाकुर, फईम अहमद, सद्दाम हुसैन, महावीर, मोहम्मद यसव, मोइन खान, आकाश पाठक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।