दसवीं की छात्रा से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। तीनों आरोपित आपस में सगे भाई हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपित को धर दबोचा, जबकि तीसरा फरार हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव जैसी स्थिति है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना क्षेत्र के गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के पास बने सरकारी शौचालय में गई थी। आरोप था कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक युवक शौचालय के पास आया और तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर अपने घर ले गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पर युवक के दो और भाई मौजूद थे। तीनों भाईयों ने छात्रा संग सामुहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के घर न आने पर उसके परिजन तलाश करने निकले। जब वह आरोपितों के मकान के सामने निकल रहे थे, तभी आरोपित दो भाई मकान के बाहर खड़े थे। परिजनों ने छात्रा के बारे में पूछा तो युवकों को शक हुआ कि उन्हें छात्रा के बारे में पता चल गया है। परिजनों द्वारा सख्ती से पूछने पर आपस में गाली गलौज और हाथापाई हो गई। इस दौरान छात्रा शोर मचाती हुई बाहर भागी तो प्रकरण की जानकारी परिजनों को हुई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपितों को देर रात धर दबोचा, जबकि तीसरा फरार हो गया। इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह का कहना है कि दो आरोपित हिरासत में हैं, तीसरा भी पकड़ा जाएगा। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights