बदायूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कालेज बदायूं मे ‘सेवा जन कल्याण समिति’ की ओर से गरीब छात्राओं के लिए 150 यूनीफॉर्म का वितरण किया गया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया | छात्राओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी मन लगाकर पढाई करे और जीवन में सफलता मिलने पर इसी प्रकार गरीबों की मदद करे| इस अवसर पर समिति के सदस्य सत्य प्रकाश शर्मा, ज्ञाना नन्द पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, हेमंत सारस्वत, अर्चक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे| विद्यालय की शिक्षिका संगीता राघव, अमिता आलोक, गीतान्जलि, सीमा शर्मा रीना सिंह, किरन बाला, लक्ष्मी शर्मा आदि का सहयोग रहा |