श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दो दिवसीय शैक्षिक निरीक्षण शुरू
अपने अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्य का पालन भी करें. ओम प्रकाश दीक्षित
निरीक्षक टोली ने प्रथम दिन किया शैक्षिक निरीक्षण
बदायूं।मीरा चौक स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं आज विद्या भारती ब्रिज प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ हुआ. निरीक्षण के प्रथम दिन आगंतुक निरीक्षक टोली ने विद्यालय के शैक्षिक क्रियाकलापों एवं कार्यालय संबंधी विविध लेखा सामग्री का निरीक्षण किया.
निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष ओम प्रकाश दीक्षित, सुरेंद्र कुमार गोला छत्रपाल सिंह, एवं संजय शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने पुष्प अर्पित कर किया .
वंदना सभा में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पीलीभीत से पधारे वरिष्ठ प्रधानाचार्य ओम प्रकाश दीक्षित ने कहां, विद्या भारती के विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए जाने जाते हैं. प्रारंभिक संस्कारों के आधार पर ही व्यक्ति श्रेष्ठता प्राप्त करता है. हमें अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए. देश / समाज के लिए कार्य करने वाला व्यक्ति अपने श्रेष्ठ कार्य व्यवहार ,आचरण से व्यक्ति अमर हो जाता है.
निरीक्षक टोली के प्रमुख अवागढ़ के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गोला ने विद्यालय के भैया बहनों को शिक्षा की नई तकनीकी के बारे में बताया.
एटा से पधारे प्रधानाचार्य छत्रपाल सिंह ने छात्र छात्राओं को शारीरिक क्रियाकलापों से संबंधित जानकारी दी.
एटा से आए कार्यालय प्रमुख ने कार्यालय के विविध के विविध ले खाओं का निरीक्षण किया.
इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, दिनेश कुमार शर्मा, बृजराज सिंह,
ज्योति गुप्ता, ज्योति सक्सेना, मिथिलेश गुप्ता, राजीव गंगवार, अनुज पटेल, कमलेश कुमार, राजेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे.














































































