दास महाविद्यालय की क्रिकेट टीम ने राजकीय महाविद्यालय, बिसौली की टीम को 4 विकेट से हराया

9c8a80d1-ba52-4690-b208-948f6240d0a7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज रोहिलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर एसएम कॉलेज चंदौसी में मैच खेले गए l प्रथम दौर के मैच में नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय, बदायूं की क्रिकेट टीम ने राजकीय महाविद्यालय, बिसौली की टीम को 4 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया l पहले खेलते हुए राजकीय महाविद्यालय, बिसौली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाए l दास कॉलेज की टीम ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


दास कॉलेज के बख्तावर ने 2, अफरीदी ने एक और हर्ष ने एक विकेट लिया l दास कॉलेज की ओर से अफरीदी ने 38 रन, बख्तावर ने 29 रन, अंकेश ने 27 रन बनाए l कप्तान हर्ष ने 4 ओवर में केवल 16 रन दिए तथा एक विकेट झटका l


प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने क्रिकेट टीम को बधाई दी l टीम मैनेजर के डॉ आशीष कुमार गुप्ता तथा कोच डॉ विक्रांत उपाध्याय ने इस मैच में जीत पर हर्ष व्यक्त किया l टीम के चयन में डॉ एमएम फरशोरी, डॉ आर के शर्मा, प्रवेंद्र दीक्षित औऱ सुमित मिश्रा का विशेष योगदान रहा l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights