मताधिकार का प्रयोग करने को किया जागरूक

a60308cd-f06f-4923-8ce1-7adf9f82b399
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा के निर्देशन में मानव अधिकार दिवस पर छात्राओं को शपथ दिलाई गई तथा मानव अधिकार के बारे में समझाया गया। उन्होंने कहा मानव अधिकार यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि सभी मनुष्यों के साथ समान व्यवहार हो। वे वास्तव में दुनिया में अच्छे जीवन स्तर के लिए आवश्यक हैं। मानवाधिकार किसी देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करता है। … मानव अधिकार आपको सुख और समृद्धि से भरा अच्छा जीवन देने में मदद करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती व डॉ इति अधिकारी के निर्देशन एवं नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं द्वारा “मानव अधिकारो की प्रासंगिकता” एवं लोकतंत्र और मतदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।साथ ही स्वयंसेविका कु० मेघा, राजकुमारी,रितिका आदि ने सुंदर रंगोली बनाकर मतदान हमारा अधिकार, हर मानव का यह अधिकार का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉ शुभ्रा माहेश्वरी प्राचार्या डी पी महाविद्यालय सहसवान के में करकमलों द्वारा किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्राकृतिक अधिकार जो मानव को जन्म लेते ही प्राप्त होता है उसे हम मानव अधिकार कहते है। दुसरे शब्दों में एसे अधिकार जो प्रतेक व्यक्ति को मानव होने के नाते प्राप्त होते है उसे हम मानव अधिकार कहते है. जैसे;भोजन, वस्त्र, आवास आदि।

मनवाधिकार में आमलोगों को बेहतर और सुरक्षित जीवन के लिए कुछ मुलभुत अधिकार दिए गए है। मानवाधिकार की सुरक्षा के बिना सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आज़ादी खोखली है। मानवाधिकार की लड़ाई हम सभी की लड़ाई है। विश्वभर में नस्ल, धर्म, जाति के नाम मानव द्वारा मानव का शोषण हो रहा है। इस अवसर पर राजकुमारी, अनिता, मेघा,सीमा पाल, अनीता, रितिका राजपूत खुशी,आयशा, प्रीति संगीता आदि सेविकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती एवं डॉ इति अधिकारी ने छात्राओं को मानव अधिकार के बारे में विस्तार से बताया कहा कि मानवाधिकार वे नैतिक सिद्धान्त हैं जो मानव व्यवहार से सम्बन्धित कुछ निश्चित मानक स्थापित करता है। ये मानवाधिकार स्थानीय तथा अन्तरराष्ट्रीय कानूनों द्वारा नियमित रूप से रक्षित होते हैं। इस अवसर पर डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ श्रद्धा यादव, शालू सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights