बदायूं। श्रीकृष्ण सेना के प्रवक्ता संजय यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण सेना संस्थापक डॉ. अरूण कुमार यादव की अनुमति एवं जिला उपाध्यक्ष कपेन्द्र यादव की संतुति परविकास विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष (रायबरेली),कुलदीप यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष बिसौली, दयानंद यदुवंशी को ब्लॉक सचिव दहगवां एवं विजनेश यदुवंशी को ब्लॉक उपाध्यक्ष दहगवां के पद पर मनोनीत किया जाता है।इनका मनोनयन इस आशा और विश्वास के साथ किया जाता है कि वे पूर्ण लगन व निष्ठा के साथ श्रीकृष्ण सेना के संविधान एवं नियमों का पालन करते हुए समाज सेवा व संगठन के हित में कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्हें निर्देशित किया जाता है कि बे अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में श्रीकृष्ण सेना को मजबूती और नई ऊंचाई देने का काम करेंगे संगठन के मिशन एक देश एक शिक्षा पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे श्रीकृष्ण सेना संचालक होशियार सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें व बधाई देते हुए समाज मे सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया।