एक शिक्षा ही है जो विकास का रास्ता खोलती हैःरेखा भारती

09BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अंबियापुर में हुई संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग अंबियापुर के तत्वावधान में ब्लाक परिसर में क्षेत्र के विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष, प्रधान, सचिव का ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने नाटक प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। सबसे पहले यहां ब्लाक प्रमुख रेखा भारती एवं खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार पाठक द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उन्होने कहा कि सभी को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिए। एक शिक्षा ही है जो विकास का रास्ता खोलती है। एसडीएम वीके मिश्रा ने सभी अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय प्रतिदिन भेजना का आह्वान किया। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा शासन द्वारा संचालित की जा रही डीबीटी योजना के तहत प्रत्येक छात्र- छात्रा को उनके अभिभावकों के खाते में 11 सौ रुपये भेजे गए हैं। जिससे वह जूते, मौजे, यूनिफॉर्म, स्वेटर उपलब्ध करा सकेगें। ताकि हर बच्चा स्कूल पूरी यूनीफॉर्म में आ सके। इसी क्रम विद्यालयों को बेहतर सहयोग देने वाले तीन-तीन एसएमसी अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह देकर खंड शिक्षाधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख ने सम्मानित किया। इसी के साथ शिक्षकों तथा प्रधानों ने अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम का संचालन अजीत रस्तोगी ने किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सुशील चौधरी, राजीव सोलंकी, अनुज सक्सेना, मनोज सक्सेना, अगरपाल सिंह, प्रवीन कुमार जैन, राधेश्याम ,बृजभान सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अरविंद जैन, राधा वल्लभ उपाध्याय, किरन सिंह, अर्चना शंखधार, बीना सिंह, विशाल मिश्रा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights