उझानी।थाना क्षेत्र के बदायूं-आगरा राजमार्ग पर कछला तिराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने साईकिल सवार को ट्क्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भाग गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शुक्रवार की सांय थाना क्षेत्र के ग्राम सरौता निवासी धनपाल (50) पुत्र भरत सिंह मजदूरी कर साईकिल द्वारा अपने गांव वापस जा रहा था वह जैसे ही साईकिल से कछला तिराहे के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर भाग गया।बाइक की टक्कर से साईकिल पर सवार धनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।