ककोड़ा मेले की तैयारियों का डीएम, एसएसपी ने लिया जायजा

IMG_1330
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।गंगा तट पर लगने वाले रूहेलखण्ड के मिनी कुम्भ के नाम से प्रसिद्ध मेले की तैयारियाँ ज़ोरो पर हैं। डीएम व एसएसपी ने पैदल चलकर एवं जलमार्ग के द्वारा रेकी की है 14 वॉच टावर एवं 14 चैकियों को बनाया जाएगा। ई रिक्शा पर लाउड स्पीकर लगाकर के भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाता रहेगा कि गहराई की ओर स्नान ना करें। इसके अलावा श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से रोकने के लिए नाव पर जल पुलिस गश्त लगाती रहेगी। इसके अतिरिक्त बदायूं से ककोड़ा मार्ग पर अतिरिक्त पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहेगी जिससे कि जाम की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


मंगलवार को मेला ककोड़ा स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 ओ0पी0 सिंह ने समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मेला ककोड़ा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। घाट बैरिकेडिंग वॉच टावर सहित अन्य समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि घाट पर मजबूती से बैरीकैटिंग का कार्य किया जाए। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहे जिससे कि रात में कोई समस्या ना होने पाए। पुलिस व्यवस्था घाट के दोनों ओर रहेगी एवं अनाउंसमेंट भी होता रहेगा जिससे कि श्रद्धालुओं को जानकारी मिलती रहे।

एसएसपी ने कहा कि सुरक्षात्मक पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए मेला ककोड़ा में कोतवाली की भी व्यवस्था की गई है जहां लगभग 50 सब इंस्पेक्टर और लगभग 300 कांस्टेबल को लगाया जा रहा है। इसके अलावा फ्लड पीएसी एवं लगभग 50 गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights