विद्यार्थी जागरुकता फैलाकर नए मतदाता के नाम कराएं सूची में शामिल
बदायूं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2022 के आधार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 01-11-2021 से चल रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को दूसरे विशेष अभियान तिथि पर जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल आफिसर (बी0एल0ओ0) द्वारा प्रातः 10-00 बजे से सायं 4-00 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रारूप-6 में दावे एवं नाम अपमार्जन हेतु प्रारूप-7 में आपत्तियां प्राप्त किये गये।
इस सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारी/तहसीलदार (ईआरओ एवं एईआरओ) द्वारा तथा अतिरिक्त एईआरओ द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति एवं उनके पास निर्वाचक नामावली एवं पर्याप्त संख्या में आवश्यक फार्म-6, 7, 8 की उपलब्धता तथा मतदाताओं द्वारा जमा किये गये फार्मों का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) बदायूँ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बदायूँ द्वारा 116-शेखूपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 99 से 102-राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ का 3-20 बजे अपराह्न तथा 115-बदायूँ के मतदेय स्थल संख्या 231 से 236-राजकीय इन्टर कालेज पर 3-30 बजे अपराह्न निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के समय दोनों मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल आफिसर उपस्थित नहीं पाये गये, उपस्थित व्यक्तियों द्वारा अवगत कराया गया कि सभी बीएलओ अपराह्न 3-00 बजे बूथ से जा चुके हैं। इस प्रकार अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिये गये।

115-बदायूँ के मतदेय स्थल संख्या-243 से 248-सिंगलर गल्र्स इन्टर कालेज, मतदेय स्थल संख्या-211 से 219-इस्लामिया इन्टर कालेज, बदायूँ का औचक निरीक्षण अपराह्न 3-40 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं संबंधित सुपरवाइजर्स मतदान केन्द्र पर उपस्थित पाये गये तथा अन्य व्यवस्थाएं भी सही पाई गई। उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 01-01-2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी अर्ह व्यक्तियों के फार्म-6 भरवाये जायें तथा कोई अर्ह व्यक्ति छूटने न पाये। मृतक एवं शिफ्टेड व डबल मतदाताओं का नियमानुसार नाम अपमार्जित करने हेतु फार्म-7 भरवाये जायें। इसके साथ ही 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं के नाम सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
स्वीप योजना के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं में प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रों के लिए मतदाता जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने छात्रों से कहा कि सभी छात्र अपने मित्रों के लिए रिश्तेदारों के लिए पास पड़ोसियों व ग्रामवासियों को मतदाता पुनरीक्षण के सम्बंध में जानकारी दें।

जानकारी देते हुए बताए कि जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है या जनवरी 2022 के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाएगी तो ऐसे सभी युवा व नागरिक अपने संबंधित पोलिंग बूथों पर उपस्थित होकर फार्म 6 भरकर नवीन बोट बन सकेंगे साथ ही नवीन बोर्ड बनने के लिए दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ आधार कार्ड या हाई स्कूल के अंक तालिका साथ लेकर पोलिंग बूथ पर जाकर फार्म 6 भरकर मतदाता बने ऐसे मतदाता जिनका नाम या पता गलत हो गया है वह फार्म नंबर 7 बा फार्म नंबर 8 भरकर अपना नाम शुद्ध कर सकते हैं। आने वाले वर्ष 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है अतः हम सब मतदान के लिए पूर्ण रूप से सही मन से तैयार रहें। इस अवसर पर शिक्षक हरी बाबू सक्सेना, के0हरी लालजी गिरिजेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सुनील कुमार निर्भय कुमार उपस्थित रहे।














































































