बिल्सी। आज सोमवार की सुबह तड़के बिजलीघर के कंट्रोल रुम में लगी इंकमिंग ओसीबी में आई तकनीकी खराबी के कारण नगर क्षेत्र की करीब छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रुम में लगी इंकमिंग ओसीबी में अचानक से फाल्ट आ गया। जिसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। दोपहर करीब एक बजे के बाद उक्त फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक लोगों के मोबाइल फोन भी डाउन होकर बंद हो गए थे। साथ ही पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रुम में लगी इंकमिंग ओसीबी में आएं फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।