बिल्सी। आज सोमवार की शाम नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर नगर के श्री श्याम सेवा मंडल समिति के पदाधिकारियों द्वारा अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। अन्नकूट के प्रसाद पाने के लिए मंदिर पर श्रध्दालुओं की भारी भीड़ रही। जो देर शाम तक चली। यहां सबसे पहले बाबा के भक्तों ने उझानी स्थित जजपुरा बाबा के मंदिर में जाकर भोग लगाकर आरती की और उसके बाद यहां भोग लगाया गया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। इसके बाद यहां प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। जिसमें मंदिर के मंहत रामसेवक वार्ष्णेय भगत जी, विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू, अंशुल वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, अवनेश बाबू वार्ष्णेय, रोहित बाबू, भविष्य वार्ष्णेय, अभिषेक माहेश्वरी, आकाश मालू, अर्पित वार्ष्णेय, सौरभ बाबू आदि का विषेश सहयोग रहा।