मुख्यमंत्री की जनसभा में ड्यूटी पर लगे अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा के दिए दिशा निर्देश
सहसवानl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को सहसवान प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में जनसभा तथा विकास योजनाओं के अनावरण एवं शिलान्यास के वास्ते उनकी जनसभा को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ड्यूटी पर लगे जनपद तथा अन्य जनपदों से आए अधिकारी एवं कर्मचारियों की बुलाई गई बैठक में जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होना चाहिए तथा प्रत्येक व्यवस्था पर नजर रखना ड्यूटी पर लगे प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी है इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने जनसभा स्थल तथा हेलीपैड स्थल तथा हेलीपैड से सभा स्थल तक जाने वाले मार्ग का बारीकी से रिहर्सल किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए


अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए lजिलाधिकारी दीपा रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ पी सिंह ने मुख्यमंत्री की जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी में लगे बदायूं जनपद तथा अन्य जनपदों से आए हुए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि वे जनसभा कार्यक्रम को सुरक्षित शांति को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखें तथा उसकीगतिविधियों को देखें इसमें किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होना चाहिए lइससे पूर्व दोनोंअधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल मंच हेलीपैड तथा हेलीपैड से सभा स्थल तक आने वाले मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया lइस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक एडीएम प्रशासन तथा जनपद भर से आए उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य जनपदों से ड्यूटी पर आए अधिकारीगण पुलिसकर्मी महिला पुरुष तथा अन्य विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थेl













































































