बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौली में बीती दिन दहेज को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी के हाथों की नशों को काटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जिसमें आज पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीत दिन क्षेत्र के गांव गढ़ौली में दहेज को लेकर विवाहिता प्रीति को उसके पति रविंद्र सिंह पुत्र रामवीर निवासी नवादा थाना बिसौली ने उसके हाथों की नशों को काटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। आज गुरुवार को सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर-बदायूँ हाइवे पर स्थित निजामपुर स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।