भाजपा कार्यालय पर कुर्मी समाज ने ककोड़ा मेला लगवाने को धरना दिया

74f76231-4c63-4f81-a53e-fccaf80757c1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखण्ड के मिनी अर्द्ध कुम्भ मेला ककोड़ा मेला लगवाने को कुर्मी समाज ने आज भाजपा कार्यालय पर धरना दिया। मालूम रहे ककोड़ा मेला का आयोजन निरस्त होने की आशंकाए जताई जा रही है। जिसकी वजह बाढ़ और ठेकेदारों द्वारा काम करने से इनकार करना बताया जा रहा है। ककोड़ा मेला के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति होने से कुर्मी समाज आक्रोशित है। यह समाज कई दिनों से प्रयासरत है। कुर्मी समाज और युवा मंच संगठन संघर्षरत है,पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर चुके है। आज भाजपा कार्यालय पर धरना दिया है।
शेखूपुर विधायक धर्मेद्र शाक्य ने मेला लगवाने का भरोसा दिलाया है और जिलाधिकारी से बात की। परसों जिला कालक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने मीटिंग बुलाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसमें शेखुपुर विधायक , बदायूं प्रशासन, नौजवान कुर्मी समाज, युवा मंच संगठन आदि लोग बैठक में भाग लेंगे ।
कुर्मी समाज के नेतृत्वकर्ता अभिनव राठौर ने कहा कि जिला प्रशासन मेला लगवाने के बहाने ढूंढ रहा है मेला स्थल के निरीक्षण वहां किया जा रहा है जहां अभी भी नमी है जबकि जोरी नगला में बिल्कुल सही मैदान है जहाँ मेला लगता है लगाया जा सकता है ।

युवा मंच संगठन के संरक्षक सुशील मौर्य ने कहा आस्था के प्रतीक के प्रति जनप्रतिनिधियों को प्रशासन से ककोड़ें मेले को लगवाने के लिए जोर देना चाहिए जो अधिकारी इस विषय पर लापरवाही दे उसपर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित हो ।

बैठक में अभिनव राठौर , कुंवर संदीप राठौर, ध्रुव देव गुप्ता, आलोक पटेल, अतुल पटेल, मोहित पटेल, शिवा कन्नौजिया आदि सैकड़ो की सँख्या में उपस्थित रहे l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights