बिल्सी। नगर में गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के मंचन पर आज लंकापति रावण और भगवान राम के मध्य काफी देर तक युध्द चला। जिसे देखने के लिए क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी। काफी देर तक चले युध्द में राम काफी दुखी हो चुके थे। तब कही जाकर रावण के भाई विभीषण ने भगवान राम को रावण की नाभि में अमृत के बारे बताया। जब तक रावण की नाभि में अमृत है रहेगा तब तक उसे कोई नहीं मार सकता है। उसके बाद भगवान राम ने उसकी नाभि पर वाणों की बौछार कर दी। जिससे उसकी नाभि का अमृत सूख गया और लंकापति रावण का अंत हो गया। मंचन के बाद मेला ग्राउंड पर लगे रावण के पुतले को अग्नि वाण मार कर राम ने फुंका। इस मौके पर कमेटी के मोहित गुप्ता, गणेश गुप्ता, विवेक राठी, अजय प्रताप, लवकुमार वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, विनोद पालीवाल, राजेश माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी एवं कस्बा इंजार्च राजीव कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।