बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श श्री रामलीला क्लब के तत्वावधान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन रावण वध की लीला के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राज्यभिषेक रामलीला का समापन किया गया। भगवान राम चौदह वर्षो के बाद रावण का अन्त करके अयोध्या वापस आये। अयोध्यावसियों ने खुशी में यहां दीपोत्सव का त्यौहार मनाया। राजतिलक में मेला कमेटी के पदाधिकारी के अलावा ग्रामीणों ने राम का राजतिलक कर फूलों की वर्षा की। कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने सभी ग्रामवासियों से भगवान राम के बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि एक भाई को भाई के प्रति, पिता को पुत्र के प्रति, पत्नी को पति के प्रति कैसा व्यवहार होना चाहिए यह सीख हमें रामायण मिल सकती है। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुनीश तिवारी, मुनेन्द्रर शर्मा, अजय सक्सेना, मनोहरलाल शर्मा, अर्पित सक्सेना, शिशुपाल गुप्ता, सोवरन सिंह, जगदीश सक्सेना आदि मौजूद रहे।