सहसवान। नगर के अकबराबाद चौराहा स्थित श्रीकृष्णा क्लीनिक एंड श्रीकृष्णा मेडिकल स्टोर पर बुधवार को गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल बरेली की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगा कर 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। डॉ अमित राठौर के नेतृत्व में पहुंची अस्पताल की टीम ने परीक्षण के बाद 40 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया। शिविर संयोजक डा केपी सिंह ने बताया कि आपरेशन के लिए चिन्हित सभी 40 मरीजों को 28 अक्टूबर को सुबह नौ बजे यहां से निशुल्क ले जाया जाएगा तथा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल बरेली में डॉ अमित राठौर द्वारा किए जाएंगे। कैंप में मुख्य सहयोगी डॉक्टर केपी सिंह, ठाकुर आईपी सिंह, बैंक आफ बडौदा के शाखा प्रबंधक रवि सिंह चौहान, राजवीर शाक्य, चंचल यादव, लोकेश, अभय सिंह, अजीत सिंह, विनय कुमार, अजय प्रताप, अक्षत सक्सेना, कुंज प्रताप, लविश प्रताप सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।