बिल्सी। नगर के बाबा मिशन हॉस्पिटल के तत्वावधान में आज बुधवार को क्षेत्र के गांव कौल्हाई बाजार में एक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन हॉस्पिटल के निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा करना मेरा उद्देश्य हैं। ऐसे बीमार मरीज़ जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए बाबा मिशन हॉस्पिटल द्वारा निरंतर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में कुल 242 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। जिसमें चिकित्सक डॉ एमएस लोधी, डॉ अनुराग चौधरी एवं डॉ महविश मोईन आदि ने मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। साथ ही डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए अपने सुझाव दिए। शिविर में डॉ अनुराग चौधरी, आशुतोष शर्मा, कुलदीप सिंह, अजय राठौर, सरला शाक्य, सुमित, रोहित, रवि आदि मौजूद रहें।