बदायूं।आज कुर्मी समाज के साथ नौजवान कुर्मी समाज एवं युवा मंच संगठन के नेतृत्व में तमाम समाजिक संगठन ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर ककोड़ा मेले को लगाये जाने की मांग को लेकर एसडीएम बदायूँ को ज्ञापन सौंपा और मांग रखी कि ककोडा मेला लगाया जाना चाहिए l इस मौके पर युवा मंच संगठन के संरक्षक कुँवर सन्दीप राठौर के निर्देशन संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता कहा की ककोड़ा मेला कुर्मी समाज की आस्था धर्म का प्रतीक है ककोड़ा मेला का आयोजन होना परम आवश्यक है देश मे बड़े बड़े आयोजन हो रहे तो फिर ककोडे मेले के आयोजन पर ही बाध्यता क्यों बदायूँ जनपद के जनप्रतिनिधियो के द्वारा ककोड़ा मेला ना लागाये जाने पर मौन साधा गया है जो बहुत ही अशोभनीय है जनप्रतिनिधियों से आग्रह ककोड़ा मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति दिलाई जाये, ज्ञापन देते हुए सभी की ओर से कहा गया कि अगर ककोडे मेले का आयोजन नही हुआ तो कुर्मी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा और बदायूँ से लेकर लखनऊ तक कूँच की जाएगी और जनप्रतिनिधियों के लिए ककोड़ा मेला लगाओ जागरूकता चेतना रैली निकाली जाएगी । इस मौके पर कुर्मी समाज के समस्त ग्रामों के प्रमुख युवा और समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे ।