मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

आज न पहने इस रंग के कपड़े करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं,नहीं माना जाता है शुभ

October 24, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली । अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाए आज करवाचौथ व्रत रख रही हैं. पति की लंबी आयु और खुशी गृहस्थ जीवन के लिए यही शुभ माना गया है. करवा चौथ का पर्व सनातन हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवाचौथ का व्रत रखती हैं. इस व्रत में तड़के सास अपनी बहू को सरगी देती है. इस सरगी को लेकर बहुएं अपने व्रत की शुरुआत करती हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

 दो शब्दों से मिलकर बना है करवाचौथ
करवाचौथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है. करवा यानी मिट्टी का बर्तन और चौथ यानि चतुर्थी. इस त्योहार पर करवे का विशेष महत्व माना गया है. सभी सौभायवती महिलाएं साल भर इस पर्व का इंतजार करती हैं और इसकी सभी रस्में बड़े श्रद्धा-भाव से निभाती हैं. करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत बंधन, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। करवाचौथ के दिन शाम को गणपति महाराज, भगवान शंकर, माता पार्वती एवं कार्तिकेय का पूजन करने के बाद व्रत की कथा सुनकर रात को चंद्रदेव को अर्ध्य देकर व्रत संपन्न करती हैं.

सफेद और कपड़ों रंगों से करें परहेज
करवाचौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए ख़ास महत्व भी रखता है. करवा चौथ के मौके पर सफेद रंग के कपड़े गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी तरह के शुभ कामों में काले और सफ़ेद कपड़ों का परहेज़ किया जाता है. इसलिए सुहागिन महिलाएं इस दिन काले और सफेद वस्त्रों का परहेज़ करें. सुहागिन स्त्री को लाल अथवा पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए जो अत्यंत कल्याणकारी और मंगलकारी रहेंगे. हिंदु धर्म में वैसे भी शुभ कामों में काले रंग का इस्तेमाल नहीं करने को कहा जाता है. शुभ कामों में लाल और पीला रंग ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस दिन महिलाओं को अपने ऋंगार की चीजें भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights