खोखा काटकर सामान,नकदी चोरी,दी तहरीर

be2d1bf6-1876-451c-b722-e79dcb861dbb
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर में लगातार हो रही चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।बीती रात पान-गुटका का खोखा काटकर उसमें रखा सामान व फुटकर रेजगारी समेत हजारों रुपये की चोरी कर चोर फरार हो गया।खोखा स्वामी ने खोखे में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर के मौहल्ला किला खेड़ा निवासी सूबेदार सिंह पुत्र तेजपाल माथुर का मौहल्ला अयोध्यागंज में सब्जी मंडी के समीप पान,मसाला,सिगरेट व गुटका का खोखा है।जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।सूबेदार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि शनिवार की रात चोर ने उनके खोखे के ऊपरी हिस्से को काटकर खोखे में रखी सिगरेट,गुटका,पान,मसाला,एक मोबाइल व फुटकर 5 हजार की रेजगारी चोरी कर फरार हो गया।सूबेदार ने बताया जब वह सुबह को पान का खोखा खोलने आये तो खोखा खोलने पर सामान बिखरा व खोखा कटा देख उन्हें चोरी का एहसास हुआ।खोखे में हुई चोरी की घटना की सूचना उन्होंने पीआरवी 112 व थाना पुलिस को दी है।सूबेदार सिंह ने बताया चोर उनके खोखे से सामान व नकदी समेत बीस हजार की चोरी कर फरार हो गये।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights